खाई में गिरने से एक पूर्व सैनिक की हुई मौत, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने निकाला शव को खाई से बाहर 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
चम्पावत। लोहाघाट क्षेत्र में हुए एक हादसे में चम्पावत के एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई। मृतक की बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।
 
 
जानकारी के अनुसार शादी समारोह में शामिल होने चौमेल जा रहे चम्पावत निवासी पूर्व सैनिक पंकज पांडे (36) पुत्र हरीश चंद्र पांडे (गोल्ज्यू मंदिर के पुजारी) निवासी खर्ककार्की की चौमेल रोड में मंगोली के पास गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने फायर स्टेशन लोहाघाट को सूचना दी। सूचना पर फायर टीम एफएसएसओ चंदन राम के नेतृत्व में रविवार रात 12:00 बजे के लगभग घटना स्थल पर पहुंची।फायर टीम ने रात के अंधेरे में कड़ी मस्कत के बाद पूर्व सैनिक को गहरी खाई से निकला तथा 108 के जरिए के उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को एफएसएसओ चंदन राम ने बताया पूर्व सैनिक को काफी गंभीर चोटें लगी हुई थीं। वहीं सड़क के किनारे मृतक की बाइक भी खड़ी मिली। लोहाघाट थाने के प्रभारी एसओ चेतन रावत ने बताया शव को कब्जे मे ले लिया है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। घटना की सूचना पर परिजन लोहाघाट पहुंच गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक के चाचा गोविन्द बल्लभ पांडे ने बताया पंकज 3 कुमाऊं से 4 वर्ष पूर्व ही रिटायर हुए हैं। उनका विवाह हुए तीन वर्ष हुए हैं। उन्होंने बताया जब काफी देर तक पंकज शादी समारोह में पहुंचा तथा उसके द्वारा फ़ोन नहीं उठाया गया तो परिजन उसकी तलाश में गए। परिजनों को पंकज की बाइक और मोबाइल सड़क किनारे मिली जिसके बाद उन्होने 112 को सूचना दी। फायर टीम मे राजेश खर्कवाल, एफएम भरत सिंह, हेमचंद सिंह, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news An ex-serviceman died after falling into a ditch champawat news police and fire brigade team took out the body from the ditch uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More