बाजपुर। यहां कोतवाली क्षेत्र के दूरस्थ गांव महुआडाली में मंगलवार को प्रेम विवाह से नाराज सगे भाई ने सात माह की गर्भवती बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने बहनोई को भी जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसने किसी तरह भागकर जान बचाई। हॉरर किलिंग की इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में तनाव है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार जगतपुरा गांव की राज कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय सोनम ने करीब एक वर्ष पूर्व महुआडाली गांव के निवासी पवन पुत्र भीमसेन के साथ प्रेम विवाह किया था। प्रेमविवाह से सोनम का भाई राजीव बेहद नाराज था। सोनम सात माह की गर्भवती थी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सोनम 18 वर्षीय पड़ोसी युवती के साथ घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक नाले के पास शौच को गई थी। आरोप है कि इसी बीच वहां पर राजीव तमंचा लेकर आया और उसने बहन सोनम के सीने पर गोली दाग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर सोनम का पति पवन भी मौके पर पहुंचा तो राजीव ने उस पर भी फायर करने का प्रयास किया। पवन ने भागकर अपनी जान बचाई। एएसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]