सड़क दुर्घटनाओं से नाराज डीएम ने सहायक सम्भागीय अधिकारियों को जारी किया कारण बताओं नोटिस  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुये प्रवर्तन की कार्यवाही संतोषजनक न होने के कारण सम्भागीय अधिकारियों के साथ ही सहायक सम्भागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देश दिये कि कामर्शियल वाहनों के साथ ही स्कूल बसों में हैल्प लाईन नम्बर होना सुनिश्चित करें साथ ही वाहनों का रजिस्ट्रेशन, फिटनैस का सत्यापन करना भी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा स्कूल बसों के साथ ही प्राइवेट टैम्पो के द्वारा बच्चों को स्कूल ले जाया जाता है वे भी ओवरलोड रहते है तथा टैम्पो में सैफ्टी के मानक भी नही है। इस प्रकार के वाहनों का प्रतिदिन चैंकिग अभियान चलाया जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। 

यह भी पढ़ें 👉  ‘वंदे मातरम’ पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, भट्ट बोले- सम्मान से समझौता नहीं  

जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षेत्र भ्रमण कर ओवरलोडिंग एवं ओवर स्पीड वाहनों की चैकिंग कर चालान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्रवर्तन का डाटा उन्हे ई मेल से देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग एव ओवर स्पीड नियमित चैक करें, क्योंकि ओवर स्पीड और रात्रि में नशे में वाहन चलाने से दुर्घटनायें ज्यादा होती है, इस पर प्रवर्तन अधिकारी फोकस करें। उन्होंने कहा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान नियमित चलायें जायें। ट्रैफिक जाम की समस्या पर जिलाधिकारी ने कहा कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पार्किंग होने के बाद भी बाहर वाहन खड़ा करने पर उनका चालान करना सुनिश्चित करें। लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सडक सुरक्षा हेतु क्रैस बेरियर एवं पैरापिट के प्रस्ताव शीघ्र भेजे। प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन कामर्शियल भवनों में पार्किग नक्शा पास किया गया है लेकिन बेसमेंट में दुकानों का संचालन किया जा रहा है इन पर भी कार्यवाही करें। नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि नगर निगम की जिन सड़कों पर आवागमन अधिक होता है उन सड़कों के कार्य को प्राथमिकता के साथ मरम्मत कराना सुनिश्चित करें साथ ही सभी सड़कों का आरटीओ के माध्यम से रोड सेफ्टी आडिट कराना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को सड़कों को गड्डा मुक्त कराने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी हरबंस सिंह, एआरटीओ विमल पाण्डे, संदीप वर्मा, रश्मि भटट, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक कुमार चौधरी, मीना भटट के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Angered by road accidents DM issues show cause notice to assistant divisional officers Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

‘वंदे मातरम’ पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, भट्ट बोले- सम्मान से समझौता नहीं  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुरानी पेंशन बहली को देहरादून में 13 सितंबर को होगा प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटेंगे शिक्षक और कर्मचारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर उत्तराखंड में शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में 13 सितंबर को देहरादून में प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध की शर्त से मौत तक ! कांच के दरवाजे में जा गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत—तीन दोस्त गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के रायपुर के रक्षा विहार चूना भट्ठा में शनिवार देर रात इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया […]

Read More