टिकट कटने से नाराज दिनेश आर्या ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददादा

पिथौरागढ़। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री दिनेश आर्या ने जिला पंचायत सदस्य पद में गेरल से अपनी पत्नी विमला देवी का टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।दिनेश आर्या का आरोप है कि पार्टी के कुछ नेताओं के दबाव में उनकी पत्नी का टिकट काटा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

दिनेश आर्या ने भाजपा में विभिन्न पदों पर कार्य किया है, जिनमें एससी मोर्चा में जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और विभिन्न विधानसभा चुनावों में प्रभारी शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने विद्या भारती के स्कूल में भी कार्य किया है।दिनेश आर्या ने आरोप लगाया है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दबाव में उनकी पत्नी विमला देवी का टिकट काटा गया है। उन्होंने कहा कि लगातार पुगराऊँ घाटी के लिए संघर्ष करने के बाद भी उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिला। इस वजह से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आर्या ने कहा कि वह जनता के बीच जाकर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जनता के समर्थन से चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Angry with ticket being cut Dinesh Arya announced to contest election as an independent candidate Panchayat elections pithoragarh news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज टिकट कटने से नाराज दिनेश आर्या निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान पंचायत चुनाव पिथौरागढ़ न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवसपुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More