हरिद्वार। बहन के प्रेमी से मोबाइल पर बात करने से नाराज भाई ने बहन की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर कस्बे के मोहल्ला मलानपुरा निवासी शाईस्ता उर्फ फिजा (24) का अपने पड़ोस में ही एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक परिजनों को लग गई थी। परिजनों ने उसके युवक से बातचीत करने पर पाबंदी लगा दी थी। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम युवती की मां किसी काम से अपनी रिश्तेदारी में गई थी। जबकि घर पर उसके दो भाई और एक बहन थी। रात में वह चोरी छिपे अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। जिसे उसके छोटे भाई अमन ने पकड़ लिया था। प्रेमी से बात करने से नाराज अमन ने अपनी बहन की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। साथ ही घर में मौजूद अपने भाई और बहनों से घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताने की बात कही। युवक ने मोबाइल पर घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इस पर सोमवार की सुबह मां घर पहुंची तो बेटी के शव को देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने करीब एक बजे अनहोनी होने का शक होने पर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार मौके पर पहुंचे तो हत्या का पता चला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]