बहन पर हाथ उठाने से नाराज सालों ने जीजा को पीट-पीटकर मार डाला जान से 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में सालों ने जीजा को पीट-पीट कर जान से मार डाला। साले इतनी सी बात पर नाराज थे कि उसके जीजा ने बहन पर हाथ उठा दिया था। बहन के बताने पर उसके तीन भाई मौके पर पहुंचे और जीजा को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों हत्यारोपी साले फरार हो गए। बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

 

मूलरूप से दरियाबाग बाराबंकी उत्तर प्रदेश निवासी अमरीका (27 वर्ष) पुत्र मोतीयार के ससुराली यहां बनभूलपुरा थानाक्षेत्र के गफूर बस्ती में रहते हैं और वह भी अपनी पत्नी आशा और बच्चों के साथ ससुराल में ही रहता था। दो जून की रोटी के लिए वह कूड़ा बीन कर उसे बेचता था। क्षेत्र में रहने वाले सोनू सरपंच का कहना है कि सोमवार रात किसी बात पर अमरीका का उसकी पत्नी आशा से विवाद हो गया था। गुस्से में आकर अमरीका ने आशा पर हाथ उठा दिया। आशा ने इस बात की जानकारी अपने भाई संजय, मनोज और देवा को दे दी। बहन के पिटने की बात सुनकर भाइयों का खून खौल गया। उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे अमरीका पर हमला कर दिया। उसे तब तक पीटते रहे, जब तक विरोध करने की हालत में था। उसे बुरी तरह पिटता देख आस-पास के लोगों ने विरोध शुरू किया तो आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन तब तक अमरीका अधमरा हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

घटना के कुछ समय बाद उसे होश आया तो लड़खड़ाते कदमों से राजपुरा में रहने वाली बेवा मौसी मुरैली के पास पहुंचा। रात उसने मौसी के घर पर गुजारी। सुबह मौसी ने उसे गंभीर हालत में देखा तो डॉक्टर के पास चलने को कहा, लेकिन वह चलने की हालत में नहीं था। मौसी ने पड़ोसियों को बुलाया और किसी तरह उसे उठा कर बाहर लेगए तो अचानक ही उसकी हालत और बिगड़ गई बमुश्किल उसे दो लोगों ने बाइक पर बैठाया और सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पातल में जांच करते ही चिकित्सकों ने भी अमरीका के मौत की पुष्टि कर दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: angry at him raising his hand on his sister beat his brother-in-law to death Brother-in-law crime news Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज जीजा को पीट-पीटकर मार डाला जान से बहन पर हाथ उठाने से नाराज साले हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More