कांग्रेस के बढ़ते हुए जनाधार से बौखलाई भाजपा अब कायराना हरकत पर उतर आई – दीपक

ख़बर शेयर करें -

    
खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने पूर्व काबीना मंत्री यशपाल और उनके पुत्र संजीव पर हुए कायराना हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुएकहा है कि भाजपा कांग्रेस के बढ़ते हुए ग्राफ को देखकर इस तरह की हरकतें करने पर उतर आई है। दीपक ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारों पर ही असामाजिक तत्वों ने पूर्व मंत्री यशपाल और उनके बेटे पूर्व विधायक संजय पर हमला करवा दिया। लेकिन संयोग से कार्यकर्ताओं की मुस्तैदी से दोनों की जान बच गई। 

यह भी पढ़ें 👉  लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय पदयात्रा का हुआ आयोजन 

उन्होंने कहा कि इस तरह की कायराना हरकत को जनता समझ चुकी है। कांग्रेस के बढ़ते हुए जनाधार से भाजपा बुरी तरह बौखलाई हुई है। भाजपा के ऐसे हथकंडे को जनता अच्छी तरह जानती है। इस तरह का निंदनीय कार्य कराने के लिए भाजपा को जनता कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा को आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में इसका दुष्परिणाम भुगतना होगा। उनका कहना है कि जब से यशपाल और उनके पुत्र संजीव की कांग्रेस में वापसी हुई है तब से भाजपा बुरी तरह बौखलाई हुई है। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे जनता का रुझान कांग्रेस पार्टी के प्रति बढ़ता जा रहा है। इसलिए भाजपा अब कांग्रेस नेताओं पर इस प्रकार की कायराना हरकतें कर डराना चाहती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देवभूमि रजत उत्सव : सीएम धामी ने कहा उत्सव उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और जनशक्ति का अद्भुत संगम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित भव्य ‘देवभूमि रजत उत्सव’ में देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह उत्सव उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और जनशक्ति का अद्भुत संगम है।   सीएम ने लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए […]

Read More
उत्तराखण्ड

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लौह पुरुष और आयरन लेडी को नमन कर सर्वधर्म सद्भाव व सम्मान का लिया संकल्प  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। स्वराज आश्रम हल्द्वानी में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम और विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के […]

Read More
उत्तराखण्ड

नये कप्तान की कप्तानी में 24 घण्टे के अंदर ही पकड़ लाई पुलिस मोबाइल और नकदी छीनने के आरोपियों को

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। कप्तान यदि बेहतर हो तो सम्भव ही नहीं कि टीम मैच हार जाये। अभी कप्तान भी वो जो पहले ही अपनी कार्यशैली का परचम लहरा चुके, फिर टीम कैसे पीछे हो सकेगी। यहीं वजह की एक के बाद एक हर क्राइम का तुरंत निस्तारण हो रहा। 30 […]

Read More