नये कप्तान की कप्तानी में 24 घण्टे के अंदर ही पकड़ लाई पुलिस मोबाइल और नकदी छीनने के आरोपियों को

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कप्तान यदि बेहतर हो तो सम्भव ही नहीं कि टीम मैच हार जाये। अभी कप्तान भी वो जो पहले ही अपनी कार्यशैली का परचम लहरा चुके, फिर टीम कैसे पीछे हो सकेगी। यहीं वजह की एक के बाद एक हर क्राइम का तुरंत निस्तारण हो रहा। 30 अक्टूबर की घटना और आज पुरा मामला फाइनल।

जानकारी के अनुसार घटना 30 अक्टूबर 2025 की है जब वादी ललित सिंह भंडारी, निवासी ग्राम ढूनामानी, मुनस्यारी, जिला पिथौरागढ़ ने थाना हल्द्वानी में तहरीर दी थी कि वे जम्मू से पिथौरागढ़ जा रहे थे। सुबह लगभग 6:30 बजे नैनीताल तिराहे के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी जेब से मोबाइल फोन और ₹25,000 नकद छीन लिए और मौके से फरार हो गए। इस घटना पर थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 367/2025, धारा 3(5) /304 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। उनके आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और आज दूसरे दिन ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 31 अक्टूबर 2025 को नगरपालिका ग्राउंड हल्द्वानी में मंच के पीछे सीढ़ियों के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से POCO कम्पनी का मोबाइल फोन और ₹2740 नकद बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आकाश कुमार, पुत्र स्व. विरेंद्र कुमार, निवासी कालिका कॉलोनी चौफुला चौराहा दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम (उम्र 28 वर्ष) तथा अजीम अली, पुत्र स्व. नवाब अली, निवासी गोलागेट वार्ड नं. 14 टनकपुर रोड जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

 

दोनों के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अजीम अली पर लूट, अवैध शस्त्र और एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं, जबकि आकाश कुमार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकदमा चल रहा है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे नशे की लत के कारण अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए अपराध करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अनिल कुमार (चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव), हेड कॉन्स्टेबल इसरार नवी, कॉन्स्टेबल दिनेश नगरकोटी और कॉन्स्टेबल अनिल गिरी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 24 घण्टे के अंदर crime news Haldwani news the police caught the accused of snatching mobile and cash the police caught the accused of snatching mobile and cash within 24 hours Under the captaincy of the new captain uttarakhand news within 24 hours उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नये कप्तान की कप्तानी पकड़ लाई पुलिस मोबाइल और नकदी छीनने के आरोपियों को हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More