कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लौह पुरुष और आयरन लेडी को नमन कर सर्वधर्म सद्भाव व सम्मान का लिया संकल्प  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। स्वराज आश्रम हल्द्वानी में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम और विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण से हुई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण और देश के एकीकरण में उनके अद्वितीय साहस एवं दूरदर्शिता को स्मरण किया। साथ ही स्व इंदिरा गांधी जी के दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णय और देश की अखंडता के लिए उनके अदम्य योगदान को भी नमन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

हल्द्वानी विधायक सुमीत हृदयेश ने अपने संबोधन में कहा सरदार पटेल और श्रीमती इंदिरा गांधी दोनों ही भारत के इतिहास की ऐसी महान विभूतियाँ हैं जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

कार्यक्रम का संचालन हल्द्वानी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने देश की एकता और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेमंत बगड़वाल, एनबी गुणवत्त, मधु सांगुड़, सोहेल अहमद सिद्दीकी, मलय बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, हेम पांडे, डॉ. मयंक भट्ट, राधा आर्य, कमला सनवाल, राजेंद्र उपाध्याय, नितिन भट्ट, भुवन तिवारी, गिरीश तिवारी, अमित रावत, पार्षद मोना शर्मा, हेमन्त साहू, गोविंद बगड़वाल, लाल सिंह पवार, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, विनोद कुमार पिन्नु, गिरीश पांडे, कैलाश शाह, राजेंद्र बिष्ट, अल्का आर्य, महेशानंद, तस्लीम अंसारी, रत्ना श्रीवास्तव, मंजू पांडे, उदित करायत, हबीबुर रहमान, चंदन भाकुनी, शंकर कोहली, शोभित आर्य, अरशद मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Congress workers Congress workers paid homage to the Iron Man and Iron Lady and took a pledge for harmony and respect for all religions Haldwani news paid homage to the Iron Man and Iron Lady took a pledge for harmony and respect for all religions uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस न्यूज लौह पुरुष और आयरन लेडी को किया नमन सर्वधर्म सद्भाव और सम्मान का लिया संकल्प हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More