अखिल भारत हिंदू महासभा की शाही मस्जिद ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ की घोषणा, पुलिस प्रशासन ने शुरू की पदाधिकारियों की धरपकड़  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

मथुरा। मथुरा के शाही मस्जिद ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ और लड्डू गोपाल का अभिषेक करने की अखिल भारत हिंदू महासभा की घोषणा के बाद सतर्क पुलिस प्रशासन ने अब पदाधिकारियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा समेत पांच पदाधिकारियों को घरों में नजरबंद किया गया है। चार को हिरासत में लेकर थाने पर बैठाया गया है। पुलिस की सक्रियता देख कई पदाधिकारी भूमिगत हो गए हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को अपराह्न 12 बजे वह गुपचुप तरीके से ईदगाह पहुंचेंगे।

महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी के भी मथुरा सोमवार को मथुरा पहुंचने का दावा किया गया है, हालांकि उनके बारे में बाकी जानकारी गोपनीय रखी गई है। महासभा की घोषणा के बाद शाही मस्जिद ईदगाह और श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। चार जोन, आठ सेक्टर में बंटे इलाके में मंगलवार सुबह आठ बजे से डीग गेट और मसानी के साथ ही हाईवे से जन्मस्थान जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया। रविवार को दिन भर कोतवाली में बैठाए गए प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा को देर रात घर छोड़ने के बाद पुलिस ने उन्हें घर पर ही नजर बंद कर लिया। वहीं गोवर्धन में सौरभ लंबरदार, धीरज कौशिक को घर पर नजरबंद किया गया है। जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल और अलीगढ़ की जिलाध्यक्ष गौरी पाठक को उनके आवासों पर ही वहां की पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। वृंदावन और हाईवे थाने क्षेत्र में तीन पदाधिकारियों को पुलिस ने बैठा लिया है। कई पदाधिकारियों के घरों पर सोमवार को दिन में कई बार पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि हम सभी गुपचुप तरीके से तय स्थान पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इसलिए पदाधिकारी अपनी तैयारी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Announcement of recitation of Hanuman Chalisa in Shahi Masjid Idgah of All India Hindu Mahasabha police administration started arresting officials up news Uttrakhand news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

अदालत के आदेश पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    प्रयागराज।शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण के मामले में अदालत के आदेश पर प्रयागराज के झूंसी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार देर रात दर्ज किए गए इस मुकदमे में उनके शिष्य मुकुंदानंद का नाम भी शामिल है। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

ऑनलाइन गेम के चलते एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी अपनी जान  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता गाजियाबाद। यहां भारत सिटी इलाके में एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने कथिततौर पर अपने माता-पिता द्वारा ऑनलाइन गेमिंग पर आपत्ति जताए जाने पर 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार टीलामोड़ थाना क्षेत्र के भारत सिटी सोसायटी निवासी चेतन कुमार […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता लखनऊ।  लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता को लेकर एफआईआर दर्ज करने वाली याचिका खारिज करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। अदालत ने आठ दिन तक चली याचिका पर लगातार सुनवाई के […]

Read More