ऑनलाइन गेम के चलते एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी अपनी जान  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

गाजियाबाद। यहां भारत सिटी इलाके में एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने कथिततौर पर अपने माता-पिता द्वारा ऑनलाइन गेमिंग पर आपत्ति जताए जाने पर 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

जानकारी के अनुसार टीलामोड़ थाना क्षेत्र के भारत सिटी सोसायटी निवासी चेतन कुमार की तीन बेटियों, जिनकी उम्र 16 वर्ष, 14 वर्ष और 12 वर्ष ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मामला देर रात करीब 2:30 बजे का है। चेतन कुमार पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी।पुलिस के अनुसार तीनों बहने पिछले कुछ माह से ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। कोरोना के बाद से तीनों पढ़ाई भी छोड़ चुकी थीं।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग करते हैं और तीन वर्ष से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे हैं। मूल रूप से दिल्ली निवासी हैं। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाने के साथ ही उनके मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी अपनी जान Ghaziabad News Jumped from the 9th floor and ended their lives suicide news Three minor sisters commit suicide due to online game Three minor sisters from the same family Three minor sisters from the same family committed suicide by jumping from the 9th floor due to an online game uttar pradesh news उत्तर प्रदेश न्यूज एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहने ऑनलाइन गेम के चलते तीन नाबालिग बहनों ने कर ली आत्महत्या गाजियाबाद न्यूज सुसाइड न्यूज

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More