सड़क चौड़ीकरण : ऊंचापुल चौराहे के पास गरजा प्रशासन का बुलडोजर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण का कार्य एक बार फिर तेज़ी पकड़ने लगा है। इस कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशासन और नगर निगम की टीम ने ऊंचापुल चौराहे के पास सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे दो मकानों को ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में की गई। लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर उन दो अवैध मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की, जो सरकारी जमीन पर बनाए गए थे और सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

अधिकारियों के अनुसार दोनों मकान काफी बड़े हैं, इसलिए उन्हें पूरी तरह ध्वस्त करने में कुछ समय लग सकता है। मकान हटने के बाद ऊंचापुल चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि शहर के कई स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। प्रशासन द्वारा लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटा लें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा और आवश्यकता पड़ने पर बलपूर्वक भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: action against encroachment administration removed encroachment for road widening Haldwani news Road widening: Administration's bulldozer roared near Unchapul intersection uttarakhand news अतिक्रमण पर कार्यवाही उत्तराखण्ड न्यूज सड़क चौड़ीकरण को प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More