अदालत के आदेश पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

प्रयागराज।शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण के मामले में अदालत के आदेश पर प्रयागराज के झूंसी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार देर रात दर्ज किए गए इस मुकदमे में उनके शिष्य मुकुंदानंद का नाम भी शामिल है।

 
प्रयागराज की बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अदालत ने शनिवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती केविरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। यह मामला तब सामने आया जब जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने अदालत में दो बच्चों को पेश कर उनके यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए।
 

विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो कानून) विनोद कुमार चौरसिया की अदालत ने पुलिस की जांच रिपोर्ट और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद और अन्य सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए।

याचिका भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 173 (4) के तहत दाखिल की गई थी।अदालत ने साक्ष्यों की समीक्षा और पीड़ित बच्चों के बयान दर्ज करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब सुनाया गया। याचिकाकर्ता ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं—69, 74, 75, 76, 79 और 109—के साथ ही पॉक्सो अधिनियम की धाराओं 3, 5, 9 और 17 के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि अदालत के आदेश के बाद झूंसी थाने में मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि वह वाराणसी स्थित विद्या मठ के लिए “सनातन यात्रा” निकालेंगे और कथित घटनाओं के साक्ष्य सार्वजनिक करेंगे।

उल्लेखनीय है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद हाल ही में प्रयागराज में आयोजित माघ मेला 2026 के दौरान मेला प्रशासन के साथ विवाद को लेकर भी चर्चा में रहे थे। उन्होंने मौनी अमावस्या पर स्नान की अनुमति नहीं मिलने का आरोप लगाया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a case has been registered against Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati under the Protection of Children from Sexual Offences (POCSO) Act. Uttar Pradesh News a case has been registered against Shankaracharya under the Protection of Children from Sexual Offences Act (POCSO) Court order On the orders of the court Prayagraj news Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati अदालत का आदेश उत्तर प्रदेश न्यूज प्रयागराज न्यूज शंकराचार्य के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More