एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स ने किया स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर पुलिस एक्ट में किया चालान

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधी़क्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक- 18-01-2025 को उप निरिक्षक मन्जू ज्याला, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

निरीक्षण के दौरान कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर- Lotus spa centre, 7 heaven spa centre  में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था, ग्राहक की आईडी का सत्यापन नहीं किया गया और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया। इन अनियमितताओं के कारण इन सेंटरों को धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000-10,000 के चालान किए गए हैं। मुखानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर- New sunlight spa centre को चैक किये जाने पर वर्करों का सत्यापन नहीं किया गया और विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया गया। अनियमितताओं के कारण धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 का कोर्ट चालान किया गया है। दबिश के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों में हो रही अनियमितताओं को उजागर करते हुए संबंधित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही की है।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस टीम में उप निरिक्षक मन्जू ज्याला, हेड कांस्टेबल गीता कोठारी, कांस्टेबल महेंद्र भोज, महिला कांस्टेबल दीपा सिंह एवं इंदिरा जोशी सम्मिलित रही। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Anti Human Trafficking Force Anti Human Trafficking Force conducted surprise inspection on spa centers Haldwani news issued challan under Police Act on irregularities surprise inspection on spa centers uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More