देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को हेरोइन के साथ दबोच लिया। रायवाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में की गई इस कार्रवाई में 151 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 45 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बदायूं, उत्तर प्रदेश निवासी ऐजाद खान और देहरादून निवासी नूर आलम शामिल हैं।पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से नशा तस्करी में सक्रिय हैं और स्कूल-कॉलेज के छात्रों से लेकर नशे के आदी व्यक्तियों तक ड्रग्स की छोटी-छोटी पुड़िया सप्लाई करते थे।
तस्करों ने बताया कि यह माल वे उत्तर प्रदेश के बदायूं से लेकर आते थे और यहां मोटे मुनाफे के लिए बेचते थे।एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने साफ कहा है कि नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और इसकी जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या एसटीएफ को दें।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]