जनपद की वर्ष 2026-27 की जिला योजना को ₹70 करोड़ 18 लाख 90 हजार की मंजूरी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल।जनपद की वर्ष 2026-27 की जिला योजना को शनिवार (आज) प्रसार प्रशिक्षण केंद्र बागजाला में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया।बैठक की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री खजान दास ने की। इस दौरान कुल ₹70 करोड़ 18 लाख 90 हजार की योजना को मंजूरी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

बैठक में 37 विभागों के लिए बजट आवंटित किया गया, जिसमें लोक निर्माण विभाग को सबसे अधिक 10 करोड़ रुपये तथा कृषि विभाग को 2.40 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि योजना में जन प्रतिनिधियों के प्रस्ताव, चल रहे विकास कार्यों और रोजगारपरक योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने विभागवार प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

प्रभारी मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत व्यय समय पर सुनिश्चित किया जाए और विकास कार्यों में पारदर्शिता,गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को प्राथमिकता देने के साथ ही आगामी पर्यटन सीजन और कैंचीधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भाग लिया और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 18 Lakh 90 Thousand Approval of ₹70 Crore 18 Lakh 90 Thousand District's 2026-27 District Plan District's 2026-27 District Plan Approved for ₹70 Crore nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज जनपद की वर्ष 2026-27 की जिला योजना नैनीताल न्यूज ₹70 करोड़ 18 लाख 90 हजार की मंजूरी

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More