असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप, पुलिस ने 354 में मुकदमा किया दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। पंडित बद्रीदत्त पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगने के चलते उप निदेशक उच्च शिक्षा ने आरोपी प्राध्यापक को द्वाराहाट पीजी कालेज से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं छात्रसंघ आरोपी प्राध्यापक को बर्खाश्त करने की मांग पर अड़ा है। 

शुक्रवार को भी घटना को लेकर विभिन्न संगठनों का आक्रोश सड़कों पर उतरा। छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने आरोपित राजनीति शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार का पुतला फूंककर प्रदर्शन करने के साथ ही प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि प्राध्यापक की शिकायत बीते 15 सितंबर को एक छात्रा ने की। छात्रा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से गुजर रही है। पूर्व के भी कई तथ्य उजागर हुए हैं। कई छात्राओं को प्राध्यापक असाइमेंट जमा करने के लिए अकेले में बुलाते थे। उनसे छेड़छाड़ करते थे। बदनामी और अन्य कारणों से छात्राएं जुल्म सह जाती थीं। उन्होंने ऐसे प्राध्यापक को तत्काल बर्खाश्त करने की मांग की। 

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव बरामद, मौत की गुत्थी में कई सवाल   

उप निदेशक उच्च शिक्षा डा. आरएस भाकुनी ने कहा कि महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ समिति की आंख्या और छात्रा की शिकायत पर असिस्टेंट प्रोफसेर को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट संबद्ध कर दिया गया है। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि आरोपी प्राध्यापक के विरुद्ध धारा 354 में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पीड़ित छात्राओं की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Assistant professor accused of molesting girl students bageshwar news police filed a case in 354 Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में सजा काव्य का रंगमंच, बाल कवियों ने बांधा समां   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता     हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में काव्य कुम्भ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे एवं हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर कर दी हत्या  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना से […]

Read More