घास लेने जंगल गईं दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच  

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

गंगोलीहाट। यहां थाना क्षेत्र में घास लेने जंगल गईं दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास मामले में एक पीड़िता महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने महिलाओं को सुरक्षित बचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

 

बताया जा रहा है कि गंगोलीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते शुक्रवार शाम वह अपनी साथी महिलाओं के साथ घास लेने जंगल गई थी। आरोपी ललित मोहन भंडारी और गोपाल सिंह धामी निवासी तहसील बेरीनाग ने वाहन रोककर जंगल में पहुंचे उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों आरोपियों ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब दोनों उसे खींचकर सड़क से नीचे ले जाने लगे तो उसने और साथी महिलाओं ने शोर मचाया। तभी वहां से गुजर रहे वाहन चालक और यात्री शोर सुनने के बाद मदद के लिए मौके पर पहुंचे जहां आरोपी मौका पाकर भाग खड़े हुए। घटना में पीड़ित महिलाओं को गंभीर चोट आई और सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए गंगोलीहाट पहुंचाया। प्रभारी थानाध्यक्ष गंगोलीहाट गणेश जोशी ने कहा कि पीड़िता की तरफ से तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case filed Register crime news Gangolihat News police registered a case and started investigation start investigation two accused tried to molest and rape them Two women went to the forest to collect grass uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More