टनकपुर। निकटवर्ती ग्राम निवासी एक युवक व उसकी बुआ को सांप ने काट लिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा नायकगोठ निवासी 19 वर्षीय सुजल टम्टा पुत्र सुरेश टम्टा और उसकी बुआ रेखा देवी पत्नी भगवान राम उम्र 47 साल निवासी बोहरागोठ को तड़के कमरे में घुस सांप ने काट लिया। जब उन पर सांप ने हमला किया, वे दोनों गहरी नींद में थे। सांप के काटने से वे अचानक चिल्लाए । जिस पर परिजनों को इस बात की जानकारी हुई कि दोनों को सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए खटीमा ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में सुजल व उसकी बुआ रेखा देवी ने दम तोड़ दिया।
कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार बृजवाल ने बताया कि परिजनों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वार्ता कर शोक संवेदना व्यक्त की गई है।पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और उचित मुआवजा दिए जाने के लिए वन क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग के महेश अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी एकत्रित की जा रही है। सर्प दंष की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। मृतक युवक दयानन्द इंटर कालेज टनकपुर का 11वीं का छात्र था।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]