काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर खड़ी बाघ एक्सप्रेस ट्रेन के दिव्यांग कोच में मिली लाश, पुलिस जुटी जांच में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर खड़ी बाघ एक्सप्रेस ट्रेन के दिव्यांग कोच में एक लाश मिली है। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त बरेली पोस्ट आफिस में तैनात कर्मचारी 37 वर्षीय भानु प्रताप के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि भानु प्रताप बरेली से ट्रेन पर चढ़ने के दौरान जहर खाया है जिससे उसकी मौत हुई है। जीआरपी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

काठगोदाम जीआरपी पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर बरेली निवासी 37 वर्षीय भानु प्रताप बरेली पोस्ट आफिस में तैनात थे। काठगोदाम पहुंचे परिजनों ने बताया कि पांच साल पहले भानु सड़क हादसे का शिकार हो गए थे तब एक पैर काटना पड़ा एक महीने से वह मानसिक तनाव में थे और काम पर नहीं जा रहे थे। अक्सर वह ट्रेन में बैठकर कहीं के लिए भी निकल पड़ते थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

जीआरपी थानाध्यक्ष नरेश कोहली ने बताया कि बाघ एक्सप्रेस काठगोदाम देरी से पहुंची। रूटीन चेकिंग के दौरान टीम ने ट्रेन के दिव्यांग कोच में एक व्यक्ति को बेसुध पाया। अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तलाशी में जेब से आधार कार्ड, सल्फास का डिब्बा व मोबाइल फोन मिला है संभावना जताई जा रही है कि मृतक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किया होगा। सूचना पर बुधवार को परिवार वाले हल्द्वानी पहुंचे जहां परिवार वालों ने बताया कि भानु प्रताप हर बार ट्रेन में जाता था। लेकिन ताज्जुब तो इस बात का है कि शव बरेली से काठगोदाम तक 108 किलोमीटर तक सफर करता रहा लेकिन किसी की नजर उस पर नहीं गई।फिलहाल जीआरपी ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A dead body was found in the disabled coach of Bagh Express train parked at Kathgodam railway station Bagh Express Train Dead body was found Disabled Coach Haldwani news Kathgodam railway station Police is investigating uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज काठगोदाम रेलवे स्टेशन दिव्यांग कोच बाघ एक्सप्रेस ट्रेन मिली लाश हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More