पौष माह के प्रारंभ होते ही शुरू हुआ बैठकी होली का आगाज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी।  पौष माह के प्रारंभ होते ही उत्तराखंड में शुरू हो गया सार्वजनिक स्थान एवं घर-घर में बैठकी होली का आगाज। 

संस्कृतिकर्मी गौरीशंकर काण्डपाल ने बताया कि संपूर्ण उत्तराखंड में बैठकी होली का प्रारंभ पौष माह के पहले रविवार से प्रारंभ हो जाता है। आज से ही संपूर्ण उत्तराखंड में लोग मंदिरों में या फिर किसी सार्वजनिक स्थान पर या घर पर बैठकर होली गायन करते हैं। अपनी संस्कृति को बचाने और उसे भावी पीढ़ी तक सफलतापूर्वक हस्तांतरित करने का यह सबसे बड़ा आधार और माध्यम होती है। संस्कृतिकर्मी गौरीशंकर काण्डपाल द्वारा पौष के पहले रविवार को अपने ही घर पर बैठकी होली का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने अपने सुपुत्र के साथ हुड़के और ढपली की थाप पर “सिद्धि को दाता विघ्न विनाशक, होली खेले गिरिजापति नंदन” गणेश वंदना के बाद शिव को समर्पित “शिव के मन माहि बसे काशी” होली गायन किया। इस दौरान होली कार्यक्रम में अनेकों लोग मौजूद रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Baithaki Holi Baithaki Holi started as soon as the month of Paush started Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 1592 शिक्षक-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी ‘

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। लंबे इंतजार के बाद शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। अनुरोध के आधार पर विभाग ने 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश में संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को सात दिन के भीतर प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना नए तैनाती […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More