सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो पाई बनभूलपुरा रेलवे मामले पर सुनवाई  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में बुधवार को सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाई। हालांकि सुनवाई हो पाना सम्भव प्रतीत नहीं होता इस बात का पता एक दिन पहले ही शाम को चल गया था क्योंकि जिन दो जजों की बेंच को यह मामला सुनना था उसमें से एक जज सुप्रीमकोर्ट की संवैधानिक पीठ के एक अन्य मामले में सुनवाई में व्यस्त रहे। इसलिए रेलवे मामले में अब आगे की तारीख तय होगी।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

जानकारी के अनुसार अभी चार दिन पहले सुप्रीमकोर्ट से हल्द्वानी के बनभूलपुरा के चर्चित रेलवे प्रकरण में सुनवाई की तारीख 24 जनवरी निर्धारित हुई थी। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस सतीश चन्द्र शर्मा की बेंच यह मामला सुनती। इसे लेकर बनभूलपुरा में काफी हलचल भी देखने को मिली और पुलिस तथा प्रशासन भी सतर्क हो गया था। लेकिन बुधवार को सुनवाई नहीं हो पाई। हालांकि इसका पता इस मामले में प्रभावितों की पैरवी करने वाले लोगों को चल गया था। बुधवार को सुप्रीमकोर्ट की ओर से ऑनलाइन नोटिफिकेशन में भी यही अपडेट किया गया कि जस्टिस सूर्यकांत एक अन्य मामले पर जो सुनवाई चल रही थी संवैधानिक पीठ में शामिल होने की वजह से इस मामले की सुनवाई नहीं कर पाए। इसलिए रेलवे प्रकरण में अगली सुनवाई का नोटिफिकेशन आजकल में आ सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banbhulpura Railway case could not be heard in the Supreme Court Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More