बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक उवैस राजा और 50 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के रामपुर रोड स्थित कार्यालय में घुसकर धमकाने के आरोप में पुलिस ने बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक उवैस राजा और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के अनुसार बनभूलपुरा में राशन कार्ड सत्यापन के लिए जाने वाली टीम को भविष्य में अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिव्या अहीन पांडे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीते दिनों वह अपने कार्यालय में सरकारी कार्य निपटा रही थीं। इसी दौरान 40 से 50 लोगों की भीड़ के साथ उवैस राजा जो स्वयं को बनभूलपुरा संघर्ष समिति का संयोजक कह रहा था,  ने सभी साथियों के साथ कार्यालय के अंदर सरकारी काम में बाधा पहुंचाना शुरू कर दिया। उवैस राजा ने वीडियो भी बनाया इसमें कहा कि विभाग की ओर से जानबूझकर दूसरे समुदाय के लोगों के राशन कार्ड सत्यापन के नाम पर निरस्त किए जा रहे हैं। इस पर मैंने कहा कि राशन कार्ड का सत्यापन कार्य डीएम के निर्देश पर चल रहा है लेकिन वे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते रहे। इस दौरान दुर्व्यवहार भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि आरएफओ की तहरीर के आधार पर उवैस राजा और 50 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banbhulpura Sangharsh Samiti convenor Uwais Raja and 50 unknown people for obstructing government work Case filed against Banbhulpura Sangharsh Samiti convenor Uwais Raja and 50 unknown people for obstructing government work Haldwani news uttarakhand news आरोप में मुकदमा दर्ज उत्तराखण्ड न्यूज बनभूलपुरा संघर्ष समिति संयोजक उवैस राजा और 50 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More