फूड लाइसेंस पर चल रही थी प्रतिबंधित दवा फैक्टरी, फैक्ट्री मालिक सहित तीन गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने फूड लाइसेंस पर चल रही हर्बल उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी में छापा मारा। फैक्टरी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं और सिरप का जखीरा मिला। करीब एक साल से यहां इनका उत्पादन किया जा रहा था। पुलिस ने फैक्टरी मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
 
एसएसपी अजय सिंह को सूचना मिली थी कि ग्रीन हर्बल फैक्टरी में प्रतिबंधित दवाएं बनाई जा रही हैं। उन्होनें कार्रवाई के लिए सहसपुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने बृहस्पतिवार को फैक्टरी में छापा मारा, देर रात तक कार्रवाई जारी रही। इस दौरान फैक्टरी से प्रतिबंधित 1921 टैबलेट, सिरप की 592 बोतल और टैबलेट के 342 खाली रेपर मिले। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि फैक्टरी मालिक सहारनपुर के बड़गांव के मुस्कीपुर गांव के संजय कुमार व शिव कुमार और यूपी के चंदौली के साहबगंज निवासी रहमान को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि संजय कुमार, शिवकुमार हाल में सेलाकुई के प्रगति विहार और रहमान प्रेमनगर में रह रहा था। विकासनगर के अम्बीवाला के कन्हैयालाल और हरिद्वार के ऋषभ जैन के भी इनके साथ काम करने की बात सामने आई है, दोनों की तलाश की जा रही है।आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि वह जांच में पकड़े जाने के डर से दवाओं के स्टॉक को फैक्टरी में नहीं रखा करते थे। कार्रवाई के दौरान मिलीं ट्रामाडोल और ब्यूप्रेनॉरफिन टैबलेट का प्रयोग तेज दर्द में होता है। यह ऑपरेशन, कैंसर, हड्डी या गंभीर पेट दर्द में दी जाती है। वहीं कोडीन फॉस्फेट का प्रयोग सूखी और लगातार होने वाली खांसी में होता है। ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बताया कि बरामद दवाएं साइको ट्रैपिक (मन प्रभावी) हैं। इनका अधिक सेवन व्यक्ति को नशे की हालत में ले जाता है। नशे के विकल्प के रूप ऐसी दवाओं का चलन बढ़ रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banned drug factory Banned drug factory was running on food license dehradun news Food License three arrested three arrested including factory owner uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More