हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक बी डी रतूड़ी का आज सायं निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे रतूड़ी का हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट से इलाज चल रहा था, आज सायं लगभग 4 बजे उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष देहरादून के पद से प्रारंभ किया तथा स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी व डा0 डी डी पंत स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर उत्तराखंड राज्य का बिगुल बजाया। लगातार संघर्ष कर अंततोगत्वा राज्य की प्राप्ति की। उत्तराखंड राज्य के इतिहास में उनका नाम बड़े आदर व सम्मान के साथ लिया जायेगा।
जिला देहरादून के अध्यक्ष के पद से केन्द्रीय अध्यक्ष के पद तक उन्होंने सभी पदों पर कार्य किया। वर्ष 2007 से 2012 तक वे राज्यमंत्री के रूप में भगीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत रहे, वे अपने मधुर स्वभाव व सांगठनिक कार्य कुशलता के लिए जाने जाते थे। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि उनके निधन से उत्तराखंड क्रांति दल परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन से पार्टी के साथ ही राज्य को क्षति पहुंची है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण के बहुचर्चित मामले की सुनवाई अब शीतकालीन अवकाश के बाद 3 फरवरी 2026 को होगी। इससे पहले सुनवाई की तारीख 16 दिसंबर तय थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट पर नई तारीख आने के बाद मामला एक बार फिर आगे खिसक […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। शुक्रवार देर रात खटीमा रोडवेज स्टेशन के पास पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकूबाजी में 24 वर्षीय तुषार शर्मा की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शहर में जमकर हंगामा करते हुए दुकानों में तोड़-फोड़ की और एक दुकान में आग भी लगा दी।हालात को काबू […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। हीरानगर वार्ड संख्या – 17 में अतिक्रमण हटाने के दौरान शनिवार को स्थिति बेकाबू हो गई। नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पर कब्जाधारक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें नगर निगम की जेसीबी मशीन का अगला शीशा टूट गया। घटना के […]