हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक बी डी रतूड़ी का आज सायं निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे रतूड़ी का हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट से इलाज चल रहा था, आज सायं लगभग 4 बजे उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष देहरादून के पद से प्रारंभ किया तथा स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी व डा0 डी डी पंत स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर उत्तराखंड राज्य का बिगुल बजाया। लगातार संघर्ष कर अंततोगत्वा राज्य की प्राप्ति की। उत्तराखंड राज्य के इतिहास में उनका नाम बड़े आदर व सम्मान के साथ लिया जायेगा।
जिला देहरादून के अध्यक्ष के पद से केन्द्रीय अध्यक्ष के पद तक उन्होंने सभी पदों पर कार्य किया। वर्ष 2007 से 2012 तक वे राज्यमंत्री के रूप में भगीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत रहे, वे अपने मधुर स्वभाव व सांगठनिक कार्य कुशलता के लिए जाने जाते थे। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि उनके निधन से उत्तराखंड क्रांति दल परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन से पार्टी के साथ ही राज्य को क्षति पहुंची है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]