स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रेशम के कोये से तैयार सुंदर माला हनुमान धाम में हनुमान जी को की गईं समर्पित  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। उत्तराखंड श्रम विभाग रेशम उत्पादन के क्षेत्र में लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। इसी के तहत रेशम विभाग हल्द्वानी द्वारा महिला सहायता समूह के माध्यम से रेशम कोये से हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार कर बाजारों में उतारा गया है। जिसमें सजावटी सामान के साथ-साथ अभी देवताओं के प्रतिमा भी बनाई जा रही है। इसी के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रेशम के कोये (ककून) से तैयार सुंदर और आकर्षक माला रामनगर स्थित हनुमान धाम मंदिर में हनुमान जी को समर्पित की गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

उपनिदेशक रेशम विभाग कुमाऊँ मंडल हेमचंद्र आर्य ने बताया कि हनुमान जी को समर्पित माला को सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार किया है। माला की खासियत है कि इसमें रेशम के प्रोडक्ट को प्रयोग में लाया गया है और लंबे समय तक यह माला खराब नहीं होगी। रेशम विभाग अभी तक किसानों को रेशम कीट पालन के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम कर रहा है, लेकिन पहली बार रेशम कीट पालन से तैयार हुए कोये से हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा हैं। “रेशम नई पहल स्वयं सहायता समूह” की महिलाएं उत्तराखंड के उत्पादित रेशम के कोये से देवी देवताओं के आकृतियां के अलावा, सजावटी सामान, पियोर रेशम से बने महिलाओं के आभूषण, पहाड़ की कला, संस्कृति व विभिन्न प्रकार की आकृतियां सहायता समूह की महिलाएं तैयार कर रही हैं, जो अपने आप में अनोखा है जिसकी बाजारों में खासी डिमांड है।उन्होंने बताया कि रेशम कोये के माध्यम से हस्तनिर्मित पहली बार विभिन्न प्रकार के उत्पादन महिला सहायता समूह के माध्यम से तैयार कर रही हैं जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही। सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादन को खुले बाजार में बेचकर अच्छी आमदनी भी कर रही है। कच्चा माल रेशम विभाग के सहयोग से समूह को उपलब्ध कराया जा रहा हैं आने वाले दिनों में लोगो व ब्रांड नाम को ट्रेडमार्क के रूप में विकसित किया जायेगा। विभाग का उद्देश्य है कि समूह को वृहद उद्यम के रूप में स्थापित करना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Beautiful garland prepared from silk cocoon Beautiful garland prepared from silk cocoon by women of self-help group dedicated to Hanuman ji in Hanuman Dham Haldwani news Self-help group uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More