दिवाली से पहले प्रशासन ने रिहायशी मकान से भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण बरामद कर धमाका किया अवैध कारोबार का 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। उत्तराखंड में दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में लोधा मंडी और पीठ बाजार में छापेमारी की।

इस कार्रवाई के दौरान एक रिहायशी मकान से भारी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण बरामद किया गया। जब मकान मालिक से भंडारण के लिए विस्फोटक पदार्थों का लाइसेंस मांगा गया, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

अधिकारियों ने बताया कि बरामद पटाखों की मात्रा इतनी अधिक थी कि उन्हें मौके से हटाने के लिए कई वाहनों की जरूरत पड़ी। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह मकान लंबे समय से गुप्त गोदाम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसकी जानकारी अब सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

लाइसेंस के अभाव और विस्फोटक अधिनियम के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि त्योहार के मद्देनज़र जनसुरक्षा सर्वोपरि है, और ऐसे अवैध कारोबार पर प्रशासन की सख्त नजर बनी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Before Diwali haridwar news Huge stock of firecrackers recovered from a residential house the administration busted the illegal firecracker trade by recovering a huge stock of firecrackers from a residential house the administration exposed the illegal firecracker trade uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज प्रशासन ने किया अवैध पटाखा कारोबार का खुलासा रिहायशी मकान से भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण बरामद हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More