भराड़ीसैंण उत्तराखंड विधान सभा का बजट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, विधायक पहुंचे देहरादून 

ख़बर शेयर करें -

 

 

 खबर सच है संवाददाता 

गैरसैण। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र तीसरे दिन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। इन तीन दिनों में सदन 18 घंटे से 9 मिनट चला जिसमें सरकार ने 5013 करोड़ का अनुपूरक बजट पास कराया और 9 विधेयक और 3 अध्यादेश सदन के पटल पर रखे। जिनमें से सात विधेयक सर्व सहमति से पारित किए गए जबकि दो विधेयकों को प्रवर समिति को भेजा गया, जबकि विधानसभा के मानसून सत्र के लिए 500 प्रश्न भी थे जिनमे से सरकार ने 109 का जवाब दिया है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि विधानसभा स्पीकर होने के नाते उनकी यह प्राथमिकता हमेशा से रही है कि सत्र के दौरान ज्यादा से ज्यादा प्रश्न दिए जाएं और विधायकों को सुना जाए इसीलिए सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्रवाई रात करीब 10:30 बजे तक चली। विपक्ष के वॉक आउट पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के विधायक नियम 310 के तहत चर्चा की मांग कर रहे थे, लेकिन समय काम था इसीलिए उन्होंने इस नियम 58 में सुनने के लिए विपक्ष को आधा घंटे का समय दिया लेकिन जिन 6 विधायकों के नाम मिले थे उसमें से आधे घंटे केवल तीन ही विधायक बोल सके और तीन विधायक छूट गए। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने तीन दिनों तक चल सत्र के लिए विधानसभा सदस्यों का धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि तीन दिनों के सत्र के दौरान कार्रवाई सही ढंग से चली लेकिन तीसरे और अंतिम दिन विपक्ष ने हंगामा किया और सदन से वर्कआउट कर दिया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी उपलब्धि इस सत्र की राज्य आंदोलन कार्यों को 10% क्षैतिज आरक्षण देने की है जिसे सदन में पास किया गया और राज्यपाल को भी इस विधेयक की मंजूरी मिल गई है। दो विधायक प्रवर समिति को भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट 1 महीने के अंदर सदन में देनी होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bharadisain Budget of Uttarakhand Legislative Assembly postponed indefinitely Gairsain News MLA reached Dehradun uttarakhand

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More