भारतीय जनता पार्टी मेरी राजनीतिक माँ है और मुझे पूरा भरोसा है कि पार्टी मुझे ही टिकट देगी – ठुकराल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। रुद्रपुर सीट से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनकी राजनीतिक माँ है और उन्हें पूरा भरोसा है कि पार्टी उन्हें ही टिकट देगी। उन्होंने अपनी पार्टी के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप भी लगाए। ठुकराल ने कहा कि कुछ लोगों ने दुर्भावना से उनकी ऑडियो क्लिप को एडिट कर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। ऐसे लोगों के चेहरे बेनकाब करने के लिए वह वह एसएसपी से मिलेंगे और तहरीर देंगे। हालांकि यह पूछे जाने पर कि वह पार्टी के ही लोग हैं ? ठुकराल जुबान दबा गए और बोले कि वह इस मामले में पड़ताल कर रहे हैं और जल्द ही मीडिया के सामने सारी चेहरों को बेनकाब करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ठुकराल ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। पार्टी ने भी उनको समझा और दो बार टिकट दिया। यह पूछे जाने पर टिकट क्यों रोका है ? उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन है, अनुशासन के क्रम में ही उनकी जो शिकायत की गई है, उसकी जांच के बाद पार्टी फैसला लेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कसीदे पढ़े और कहा कि इस पार्टी ने उन्हें इतना दिया है, उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। उन्होंने रुद्रपुर दंगे में खुद पर मुकदमा दर्ज कराए जाने और जेल जाने की बात भी पत्रकारों के सामने रखी। साथ ही यह भी कहा कि वह कांग्रेस में नहीं जाने वाले हैं। उन्होंने कांग्रेसियों की पोस्ट को भी अफवाह मात्र बताया।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

हालांकि अभी तक इस विधानसभा से प्रत्याशी की घोषणा नहीं होने पर लगातार दो बार विधायक रहे ठुकराल की भी कहीं न कहीं धड़कने तेज होने लगी है और मान बैठे है कि जब तक प्रत्याशी की घोषणा नही होती संयम तो रखना ही होगा। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More