मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के पंखे बन्द होने से पूर्व ही मंत्री-विधायक और जनता पहुंचे हेलीकॉप्टर तक 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में आज बड़ी चूक देखने को मिली है। मुख्यमंत्री धामी का हेलीकॉप्टर आज जैसे बन्नू स्कूल के मैदान में उतरा, हेलीकॉप्टर के रोटर (पंखुड़ी) बंद होने से पूर्व ही पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम, मंत्री और विधायक के साथ सीधे मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर तक पहुंच गया।  

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

पुलिस ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में उन्हें कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा था। दिख रहा था तो बस जोश में होश गंवाने जा नजारा। हेलीकॉप्टर के जानलेवा रोटर (पंखुड़ी) रुके भी नहीं थे कि लोग सीएम धामी के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर के पास तक पहुंच गए। जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गुलदस्ता लेकर सबसे आगे दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी लोकेंद्र बहुगुणा का कहना है कि सीएम के स्वागत में भीड़ बहुत ज्यादा थी। पुलिस ने सभी को नियंत्रण में रखा। सीएम की सुरक्षा में लापरवाही या चूक नहीं हुई है। लेकिन ये वीडियो बता रहा है कि चूक तो हुई है। क्योंकि केदारनाथ धाम में इस तरह के एक हादसा हुआ था, जिसमें एक अधिकारी की मौत हो गई थी। बहरहाल खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Big lapse in the security of Chief Minister Dhami dehradun news MLAs and the public reached the helicopter even before the helicopter's fans were switched off Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More