उत्तर बिहार में नकली नोट के बड़े रैकेट का खुलासा

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बिहार।  मुजफ्फरपुर में जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा करते हुए रविवार की रात विशेष पुलिस टीम ने जिले के मोतीपुर इलाके से 9 लाख के जाली नोट के साथ आठ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।  तस्करों के पास से नेपाली करेंसी भी बरामद की गई है। 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

यह भी पढ़ें 👉  आपरेशन प्रहार : 12 बोर तमंचा व 17 जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार 

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

एसएसपी जयंत कांत के अनुसार रविवार की रात मोतीपुर के  तस्कर एक स्कॉर्पियो में जाली नोट लेकर मोतिहारी की ओर रवाना होने की योजना बना रहे थे। तभी इसकी भनक पुलिस को लग गई। एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मोतीपुर और मोतिहारी के बीच उस स्कॉर्पियो को रोक लिया। स्कॉर्पियो की जांच में उसमें जाली नोट निकले और एक तस्कर पकड़ा गया। पकड़े गए तस्कर की निशानदेही पर पुलिस ने मोतिहारी से लेकर सीतामढ़ी तक इंडो-नेपाल बॉर्डर पर कई स्थानों पर छापामारी की जिसमें 8 जाली नोट तस्कर पकड़े गए। पूरी कार्रवाई में कुल 9 लाख के जाली नोट बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि फेक करेंसी का यह कारोबार कई जिलों में इस गिरोह के द्वारा चलाया जाता है और असली नोटों के बीच इससे खपाया जाता है। मोतिहारी के कुछ इलाकों में कंप्यूटर से जाली नोट छापने का भी खुलासा हुआ है लेकिन अभी तक पुलिस ने इस संबंध में जानकारी शेयर नहीं की है।

यह भी पढ़ें 👉  थाने में मारपीट और 20 लाख के समझौते का आरोप, कोर्ट ने पुलिसकर्मियों पर FIR के दिए आदेश 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bihar news crime news

More Stories

राष्ट्रीय

शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  स्मृति पाण्डे, खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में एक सामान्य परिवार में जन्मे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। आज का दिन उनके सम्मान में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। जनता […]

Read More
राष्ट्रीय

शहीद भगत सिंह जयंती 2024!भारत माता के सच्चे सपूत को शत -शत नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  “मुझे तन चाहिए, ना धन चाहिए,  बस अमन से भरा यह वतन चाहिए, जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए,  और जब मरूं तो तिरंगा ही कफन चाहिए।” भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए कई वीरों […]

Read More
राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More