प्रशासनिक जांच में बड़ा खुलासा : सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को घर के अंदर ही बना दी मजार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। यहां खेड़ा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चांद मस्जिद के पास अवैध कब्जे की शिकायत पर जब महापौर विकास शर्मा, एडीएम पंकज उपाध्याय और नगरआयुक्त शिप्रा जोशी पांडे सहित प्रशासनिक टीम जांच करने पहुंची, तो एक मकान के भीतर मजार जैसी संरचना देखकर अधिकारी दंग रह गए। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

आरोप है कि अब्बास नामक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर अपना दावा मजबूत करने के लिए अपने पिता के निधन के बाद उन्हें घर के अंदर ही दफना दिया और उस स्थान को मजार का स्वरूप दे दिया। इस निर्माण को पुराना दिखाने के लिए उसे पन्नी और अन्य सामान से ढककर छिपाने का प्रयास भी किया गया था।

प्रशासनिक टीम ने मौके पर भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच की, जिसमें प्राथमिक रूप से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई है। महापौर विकास शर्मा ने इस मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश भर में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चल रहा है और किसी भी प्रकार के अवैध धार्मिक अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम संस्कार केवल निर्धारित स्थानों पर ही होना चाहिए और इस तरह का कृत्य पूरी तरह गलत है। 

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को नोटिस जारी किया जा रहा है और यदि अवैध कब्जा व जमीन बेचने के आरोप सही पाए गए, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अवैध संरचना को हटाने की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Encroachment on Government Land Major Revelation in Administrative Inquiry: Shrine Constructed Inside a House as an Encroachment on Government Land rudrapur news Shrine Built Inside a House udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज घर के अंदर बना दी मजार रुद्रपुर न्यूज सरकारी भूमि पर अतिक्रमण

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More