धामी सरकार का बड़ा कदम :अब देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर महज एक घंटे में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून/पिथौरागढ़। उत्तराखंड में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून विमान सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है।इस सेवा का शुभारंभ गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रामनवमी के शुभ अवसर पर शुरू हुई इस 42 सीटर विमान सेवा से अब देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर महज एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा एक समय हवाई यात्रा केवल सम्पन्न वर्ग तक सीमित थी, लेकिन आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम नागरिक भी हवाई सफर कर रहा है। वर्ष 2016 में शुरू की गई उड़ान योजना ने देश में सिविल एविएशन सेक्टर में बड़ा बदलाव लाया है, जिससे छोटे शहरों और दूरस्थ क्षेत्रों को सस्ती हवाई सेवाओं से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हाल ही में केंद्र सरकार ने उड़ान योजना 2.0 को मंजूरी दी है। इसके तहत अगले 10 वर्षों में 29 हजार करोड़ रुपये की लागत से 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।इसका उद्देश्य टियर -2 और टियर-3 शहरों के साथ-साथ पहाड़ी और सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को और मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए हवाई सेवाएं सिर्फ परिवहन का साधन नहीं, बल्कि जीवन रेखा हैं। इससे दूरस्थ क्षेत्रों तक जरूरी सामान पहुंचाने और गंभीर मरीजों को तेजी से बड़े अस्पतालों तक ले जाने में मदद मिलती है। वर्तमान में उड़ान योजना के तहत राज्य में 26 हवाई मार्ग संचालित हो रहे हैं। वहीं, 2023 में शुरू की गई उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी योजना के तहत 6 मार्गों पर नियमित उड़ानें चल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

बीते चार वर्षों में राज्य में हेलिपोर्ट्स की संख्या 2 से बढ़कर 12 और हेलीपैड की संख्या 60 से बढ़कर 118 हो गई है। राज्य को “बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम” का राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई हवाई सेवा से पिथौरागढ़ की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और सीमांत क्षेत्रों का विकास तेजी सेहोगा। इसके साथ ही पिथौरागढ़–मुनस्यारी के बीच हेली सेवा भी शुरू की गई है। बताया कि पिथौरागढ़ हवाई अड्डे के विकास पर 450 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और राज्य सरकार के बीच नैनी सैनी एयरपोर्ट के अधिग्रहण के लिए समझौता भी हुआ है, जिससे क्षेत्र को भविष्य में और लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दीं और राज्य में हवाई सुविधाओं को और विस्तार देने का भरोसा जताया। समारोह में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A Major Move by the Dhami Government: Now Air Service Launched Between Dehradun and Pithoragarh An Achievement of the Dhami Government Dehradun/Pithoragarh News the Journey from Dehradun to Pithoragarh Takes Just One Hour uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून से पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू देहरादून/पिथौरागढ़ न्यूज धामी सरकार की उपलब्धि

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More