पर्यटकों हेतु खुला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता 

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन मंगलवार की सुबह पर्यटकों के लिए विधिवत खोल दिया गया। इस अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने गेट का शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर जिप्सी में सवार पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

मानसून सीजन के चलते 30 जून को बंद हुआ यह जोन अब फिर से पर्यटकों के लिए खुल गया है। सुबह 6 बजे 30 जिप्सियों में सवार होकर पर्यटक जंगल सफारी के लिए निकले। इस मौके पर पूजा अर्चना की गई, जिसमें भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी भी शामिल हुए। पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि सुबह की पाली में 30 जिप्सी के माध्यम से पर्यटक जंगल सफारी के लिए गए हैं और वे उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजरानी जोन की एडवांस बुकिंग एक माह तक के लिए पूरी हो चुकी है। इस दौरान पर्यटक जंगल की जैव विविधता और वन्यजीवों के दर्शन का आनंद उठाएंगे। बिजरानी जोन के रेंजर भानु प्रकाश हरबोला और अन्य वन कर्मी तथा पर्यटन कारोबारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bijrani zone of Corbett Tiger Reserve open for tourists ramnagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More