बाइक सवार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पिथौरागढ़। यहां पिथौरागढ़-घाट मार्ग पर एक बाइक सवार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बमुश्किल शव को बाहर निकाल आगे की कार्रवाई शुरू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घाट चौकी पुलिस को पिथौरागढ़-घाट मार्ग पर दिल्ली बैंड से ऊपर बाइक खाई में गिरने की सूचना मिली थी। हादसे की सूचना मिलते ही पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव खुद पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू अभियान को शुरू किया गया। कई घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद आखिरकार शव को खाई से बाहर निकाला जा सका। घाट चौकी प्रभारी जितेंद्र सौराडी द्वारा दी गईं जानकारी के अनुसार शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पिथौरागढ़ एसपी रेखा यादव का कहना है कि हादसे की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी है। मृतक युवक त्रिलोक सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी- च्यूरानी, छेड़ा, लोहाघाट, चंपावत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही हादसे की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bike rider lost control and fell into a deep ditch died pithoragarh news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More