स्कूल बस और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार पैरा कमांडो की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां सुबह स्कूल बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक (फौजी) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा  युवक को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार (आज) सुबह ग्राम करनपुर निवासी (23) वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा ग्राम कानियां बाइक से अपने घर जा रहा था, इसी बीच करनपुर इंटर कॉलेज के समीप एक स्कूल बस के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक पर टक्कर मार दी, जिसमें हिमांशु (फौजी) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा हिमांशु मेहरा को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है, कि हिमांशु मेहरा हिमाचल में पैरा कमांडो के पद पर तैनात था और फौजी परिवार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आया था। सैन्य कर्मी के मामा राजेंद्र ने बताया कि मृतक पैरामिलिट्री में पैरा कमांडो के पद पर लेह लद्दाख में तैनात था और वह 29 नवंबर को छुट्टी पर घर आया था। मृतक का छोटा भाई सचिन भी सेना में है। और वर्तमान में कुल्लू में तैनात है। एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही शव परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bike rider para commando died in school bus and bike collision ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More