नगर की पॉश कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश ने झपटी चेन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। वे खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार में रविवार को सामने आया, जिसने लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शिवालिक नगर की पॉश कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश ने चेन झपट ली। यह घटना लीलावती हॉस्पिटल के पास हुई, जहां बदमाश महिला का गहना छीन कर मौके से फरार हो गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर फिर से सवाल खड़े कर दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

हालांकि पुलिस ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से दावा किया था कि शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और लोग बेफिक्र होकर मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं। लेकिन रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई यह घटना पुलिस की तैयारियों और तंत्र की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

पीड़ित महिला ने घटना के दौरान शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुका था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। वहीं, आम नागरिकों में चोरी-छिपे अपराधों को लेकर बढ़ती असुरक्षा की भावना देखी जा रही है। पुलिस से सहयोग की अपील की जा रही है ताकि ऐसे मामलों को रोकने में तेजी लाई जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a miscreant riding a bike in broad daylight snatched her chain a posh colony of the city a woman who was out for a morning walk A woman who was out for a morning walk in a posh colony of the city was robbed of her chain by a miscreant riding a bike in broad daylight crime news haridwar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश ने झपटी चेन नगर की पॉश कॉलोनी मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More