बीजेपी ने किया प्रदेश में अपने जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। बीजेपी संगठन ने उत्तराखंड की अपने जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया। सरकारी स्तर पर बने 13 जिलों में बीजेपी ने अपने संगठन के 19 जिले बनाए हैं। इन सभी जिलों में रविवार शाम नए जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया गया। नए जिला अध्यक्षों के नियुक्ति की जानकारी प्रदेश महामंत्री और कार्यालय प्रभारी आदित्य कोठारी ने दी।

कोठारी ने जो लिस्ट जारी की है उसमें उत्तरकाशी में सत्येंद्र राणा, चमोली में रमेश मैखुरी, रुद्रप्रयाग में महावीर पवार, टिहरी में राजेश नौटियाल, देहरादून ग्रामीण में मीता सिंह, देहरादून महानगर में सिद्धार्थ अग्रवाल, ऋषिकेश में रविंद्र राणा, हरिद्वार में संदीप गोयल, रुड़की में शोभाराम प्रजापति, पौड़ी में सुषमा रावत, कोटद्वार में वीरेंद्र रावत, पिथौरागढ़ में गिरीश जोशी, बागेश्वर में इंदर सिंह फरस्वान, रानीखेत में लीला बिष्ट, अल्मोड़ा में रमेश बहुगुणा, चंपावत में निर्मल मेहरा, नैनीताल में प्रताप बिष्ट, काशीपुर में गुंजन सुखीजा और उधम सिंह नगर में कमल जिंदल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। खास बात यह है कि जिला अध्यक्षों के ऐलान में बीजेपी ने हर तरह के जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है। 19 जिला अध्यक्षों में जहां 10 राजपूत, दो में पंजाबी, चार में ब्राह्मण, दो बनिया और एक अन्य जाति के व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। एक तरह से बीजेपी ने सभी जातियों के लोगों को जिला अध्यक्षों के स्तर पर प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। नए जिला अध्यक्षों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सबसे पहले 2023 में आ रहे निकाय चुनाव हैं। इसके बाद इनकी अग्निपरीक्षा 2024 के लोकसभा चुनाव में होगी। इन दोनों ही अग्नि परीक्षाओं को पास करने के लिए इन्हें एक बेहतर टीम बनानी होगी। जिसमें पार्टी के पुराने वर्करों के साथ ही काम करने वाले लोगों को जगह देनी होगी। जिला अध्यक्षों के सामने सबसे बड़ी चुनौती संगठन और सरकार के बीच तालमेल बनाए रखना होगा, क्योंकि पार्टी इस समय राज्य में सत्ता में है इसलिए राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की योजनाएं भी जनता के बीच ले जानी है। साथ ही किसी तरह की एंटी इनकंबेंसी न पैदा हो इसका भी विशेष ख्याल नए जिला अध्यक्षों को रखना होगा। ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले हुई जिला अध्यक्षों की नियुक्ति एक तरह से कांटो भरा ताज है, क्योंकि सभी जिला अध्यक्षों के सामने 2019 लोकसभा चुनाव की जीत को बरकरार रखना एक बड़ी चुनौती होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP announced the names of its district presidents in the state bjp news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More