केदारनाथ मंदिर से गायब सोने को ढूढ़ने और आपदा प्रबंधन में पूरी तरह फेल भाजपा सरकार – सुमित हृदयेश  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जनसरोकार से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर आज प्रेसवार्ता करते हुए आरोप लगाया कि डबल इंजन भाजपा सरकार के राज में देवभूमि उत्तराखंड चौतरफा त्राहिमाम कर रहा है। फेल आपदा प्रबंधन से पहाड़ से लेकर तराई तक हाहाकार मची है। ऑल वेदर रोड सिर्फ नाम की ऑल वेदर रह गयी। सड़क मार्गो का हाल प्रदेश की वर्तमान हालात को दर्शा रहा है। लोगो की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा राज में बाबा केदारनाथ जी के साथ भी छल किया गया, लगभग 125 करोड़ लागत के सोने के चढ़ावे का कोई अता पता नही, उसको ढूढ़ने के विपरीत भाजपा नेताओं द्वारा तरह तरह की बाते करना ऐसा है जैसे चोर-चोर मौसेरे भाई।
 
विधायक हृदयेश ने कहा कि बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से जनता त्रस्त है और बेलगाम अफसरशाही ने प्रदेश में खुली लूट मचाई है। पहाड़ी प्रदेश होने के बाद भी पहाड़ो में स्वास्थ्य सेवाओं का बहुत बुरा हाल है। उचित स्वास्थ्य सेवाओ के अभाव में जनता मरने को लाचार है। सरकार के पास विकास का कोई रोड मैप नही है। सरकार द्वारा विकास के नाम पर सिर्फ विनाश किया जा रहा है। अतिक्रमण के नाम पर लोगो को उजाड़ा जा रहा है, पुरानी व्यवस्थाओं को तोड़ा जा रहा है। जिससे आम जन मानस का जीवन दुस्वार होता जा रहा है। जाम के नाम पर रोड चौड़ीकरण कर हल्द्वानी शहर को उजाड़ने से बेहतर होता कि हल्द्वानी वासियों को लंबित ISBT और रिंग रोड की सौगात दी जाती। इससे हल्द्वानी बाजार के एकमात्र सुलभ शौचालय को भी नही तोड़ना पड़ता। हृदयेश ने कहा कि कमीशन के नाम पर प्रदेश को चौतरफा लूटा जा रहा है। सरकारी कामो की कोई देख रेख नही कोई जवाबदेही नही। सिर्फ और सिर्फ कमीशन पर सभी की निगाहें है। हाल में सम्पन्न बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनावों के नतीज़ों ने भाजपा सरकार को आईना दिखाने का काम किया है और अब निकाय और पंचायत चुनावों में भी यही ट्रेंड देखने को मिलेगा क्योकि जनता जाग चुकी है और भावनाओ से खिलवाड़ से आजिज आ चुकी है। 
 
इस दौरान प्रेसवार्ता मे जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एड. गोविन्द बिष्ट, हरीश मेहता, हेमंत बगडवाल, डॉ मयंक भट्ट, सुहेल सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, हेम पांडे, नरेश अग्रवाल, गिरिश पांडे, दीप पाठक, संदीप भैसोडा, हरीश लाल वैध सहित अनेकों कांग्रेसियों ने शिरकत की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP government completely failed in finding the gold missing from Kedarnath temple and disaster management - Sumit Hridayesh BJP government failed Gold missing from Kedarnath temple Haldwani news mla Sumit Hridayesh uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More