दुग्ध संघ चुनावों में सभी आठ सीटों पर भाजपा ने लहराया परचम   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। प्रदेश ने सभी दुग्ध संघ चुनावों में भाजपा के निर्विरोध जीत के परचम लहराया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जीत का श्रेय देते हुए समितियों से जुड़े सभी काश्तकारों का समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद किया है।

चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की कुल 9 दुग्ध समितियों में से 8 पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई हैं । जिसमे सभी समितियों के सभापति पद पर भाजपा प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। इस एकतरफा जीत पर प्रसन्नता जताते हुए उन्होंने कहा, समिति से जुड़े काश्तकारों का यह विश्वास, पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में दुग्ध क्रांति के लिए संचालित योजनाओं के परिणाम हैं। कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा की देखरेख में प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में हुई रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, साथ ही हाल के वर्षों में दुग्ध खरीद के दाम भी सरकार ने बढ़ाए हैं । जिसका लाभ मिला कि किसानों को दुग्ध व्यवसाय से मिलने वाली आय में बड़े पैमाने पर बढ़ोत्तरी हुई हैं । दुग्ध उत्पादन से जुड़े किसानों के जीवन में विभागीय प्रयासों से होने वाले बदलावों का नतीजा है कि वे धामी सरकार के साथ है। इसके अतरिक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और चुनाव प्रभारी विशन सिंह चुंफाल की रणनीतिक क्षमता ने सभी समितियों को सर्वसम्मति से पार्टी के पक्ष में लाने का काम किया है । उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार 5 फरवरी को प्रबंध समिति सदस्यों एवं 6 फरवरी को सभापति के चुनाव सम्पन्न हुए हैं। जिसमे खटीमा दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ से सभापति के रूप में प्रभा रावत, चंपावत से पार्वती रावत, पिथौरागढ़ से भावना भट्ट, अल्मोड़ा से गिरीश चंद्र खोलिया, देहरादून से भूमि सिंह, हरिद्वार से प्रमोद कुमार, श्रीनगर गढ़वाल से दीपा देवी, चमोली से मंजू देवी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध जीत दर्ज की है। पार्टी ने दुग्ध संघ चुनावों में जीत हासिल करने वाले अपने सभी सभापतियों एवं सदस्यों को बधाई दी है। साथ ही सभी काश्तकारों के कल्याण के लिए कार्य करने का भरोसा दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP hoisted the flag on all eight seats in the Milk Union elections bjp news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More