सालभर जनता के बीच रहने वाली पार्टी है भाजपा, बाकी राजनीतिक दल चुनाव से छह महीने पहले ही दिखाई देते हैं – कौशिक 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सालभर सीधे जनता के बीच रहती है। बाकी राजनीतिक दल चुनाव से छह महीने पहले ही दिखाई देते हैं। अब ऐसी पार्टियों को जनता नकारने लग गई है। उत्तराखंड इसका सबसे बडा उदाहरण है। भाजपा के कार्यक्रम लगातार चलते रहते हैं पार्टी को किसी भी चुनाव के लिए अलग से तैयारियां नहीं करनी पड़ती है । हर समय चुनाव के लिए तैयार रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, कई सड़के बंद तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ा 

रामपुर रोड स्थित एक होटल में भाजपा कार्यसमिति की बैठक के लिए पहुंचे मदन कौशिक पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष के लोकप्रिय कार्यों को पार्टी की विभिन्न प्रकोष्ठओं के माध्यम से जनता के बीच ले जाएगी। इसके लिए पार्टी के सभी मोर्चों को जिम्मेदारियां दी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने हर व्यक्ति तक प्रकाश की किरण को पहुंचाने का जो अभियान चलाया है वह लगातार चलता रहेगा। भारतीय जनता पार्टी पूर्णकालिक राजनीतिक पार्टी की तरह काम करती है जबकि अन्य विपक्षी पार्टियां चुनाव के 6 महीने पूर्व मौसमी पार्टी की तरह जनता के बीच में आती जाती है। चार धाम यात्रा एवं कोरना काल के समय को लेकर कौशिक ने कहा कि सरकार के नेतृत्व में चार धाम यात्रा बहुत बढ़िया अंदाज में चल रही है अनुमान से अधिक श्रद्धालुओं के आने के बाद भी व्यवस्था दुरुस्त है। पार्टी का संगठन लगातार कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम तैयार कर रहा है,  प्रदेश कार्यसमिति के बाद इसी महीने जिला कार्य समितियां और उसके बाद मंडल कार्यसमिति भी आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

 पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महामंत्री राजेंद्र भंडारी प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिला मीडिया संजय दुमका और सह मीडिया प्रभारी रवि कुरिया मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लक्सर में 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार; चौथा फरार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र जागरण में गई 14 वर्षीय किशोरी से चार लोगों ने गैंगरेप किया। कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। बताया जा रहा है कि जागरण स्थल से 150 मीटर दूर गैंगरेप हुआ। शोर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 7 सितंबर को होगी सुनवाई 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी/नैनीताल। हल्द्वानी में कांग्रेस की सभा के बाद सामने आए कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। देहरादून निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ की ओर से इस मामले को लेकर याचिका दायर की गई है। मामले में आगामी 7 सितंबर, सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है। […]

Read More
उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More