भाजपा नेता पर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के बाद परिजनों को धमकाने का आरोप, पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत किया केस दर्ज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर बकरी चराने गई एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के बाद पिछले पांच दिनों से पीड़िता के परिजनों को धमकाने का आरोप लगा है। शुक्रवार को पीड़ित परिजनों राजस्व उपनिरीक्षक देवायल में इस मामले में तहरीर दी है। राजस्व पुलिस ने आरोपी के
खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
 
नाबालिग के परिजनों ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार को उनकी नाबालिग बेटी अपने दो भाइयों के साथ बकरी चराने गई थी। तभी डंगूला निवासी भगवत सिंह बोरा वहां पहुंचा और किशोरी के भाइयों को चॉकलेट देकर वहां से दूर भेजने की कोशिश करने लगा। मौका पाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और थोड़ी देर बाद वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने फोन से इसकी जानकारी परिजनों को दी।मौके पर पहुंचे परिजन उसे घर ले आए लेकिन आरोपी घटना के बाद से लगातार पीड़िता के परिजनों पर शिकायत न करने और समझौता करने की धमकी देता रहा। शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों ने हिम्मत जुटाई और वह राजस्व क्षेत्र देवायल पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुए दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए सीएचसी देवायल ले गया है। तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में राजस्व पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की विवेचना भी शुरू कर दी गई है। आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news BJP leader accused of raping a minor girl BJP leader accused of threatening family members after raping a minor girl case on POCSO Act enter police registered a case under POCSO Act rape of a minor girl uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजीव गांधी जयंती पर जिला-महानगर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More