चुनाव में हार की झुंझलाहट को अतिक्रमण हटाओ अभियान का नाम देकर खींझ निकाल रहे भाजपा नेता -सुमित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा है कि विधायक चुनाव में हार की झुंझलाहट को अतिक्रमण हटाओ अभियान का नाम देकर भाजपा नेता कुछ ऐसे काम कर रहे हैं जैसे खिलौना न मिलने पर छोटा बच्चा बाकी का सारा सामान तोड़ देता है। उन्होंने कहा कि आज वे मंगल पड़ाव के मछली बाजार में शुरू होने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करने के लिए निकलने वाले थे तभी भारी पुलिस बल के साथ आए प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। अधिकारियों ने कहा कि वे उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक रहे हैं। जबकि सुरक्षा की आवश्यकता उन्हें नहीं बल्कि भाजपा के उन नगर निगम पदाधिकारियों को है जो इस अभियान को चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि उनके दरवाजे पर पुलिस की पहरेदारी से उनकी जुबान बंद नहीं की जा सकती है। वे अतिक्रमण हटाओ अभियान की खिलाफत नहीं कर रहे हैं बल्कि अभियान को सही मायनों में लागू करने की बात कर रहे हैं। नगर निगम को चाहिए था कि गरीबों के रोजगार को नेस्तेनाबूद करने से पहले वे उन बड़े व्यापारियों के दरवाजे पर भी जेसीबी चलवाते जहां उन्होंने अतिक्रमण करके सड़कें घेर रखी है। हल्द्वानी में तमाम उंची पहुंच वाले लोगों के मकान बने हुए है। क्या इन माननीयों के मकानों की पैमाइश करवाई गई कि उनके पास कुल कितनी जमीन होनी चाहिए थी और उनके कब्जे में कितनी जमीन है। मेयर विधानसभा चुनाव में हार गए थे इसकी खीज वे गरीब व्यापारियों पर निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने उन्हें वोट नहीं दिया तो उन्हें इसके लिए अपने गिरेबान में भी झांकना चाहिए कि किन वजहों से उन्हें जीत नहीं मिली।
विधायक ने कहा कि नगर निगम की हालत उस बच्चे की तरह है जिसे मनचाहा खिलौना नहीं मिलता तो वह बाकी का सारा सामान तोड़ने लगता है। सुमित ने कहा कि पुलिस की पहरेदारी से उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इसका खामियाजा भाजपा को जल्दी ही भुगतना होगा। जब नगरनिगम की कुर्सी भाजपा के हाथों से चली जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवसपुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More