दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग से भाजपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या 

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता
 

किच्छा। उधमसिंह नगर जिले के किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दरऊ में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर भाजपा नेता और नव निर्वाचित प्रधान गफ्फार खान के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 20 से अधिक हथियारबंद लोग राइफल, पिस्टल और बंदूक लेकर भाजपा नेता गफ्फार खान के घर में घुस गए। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 25 वर्षीय आसिफ को गोलियां लग गईं। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 60 से 70 राउंड गोलियां चलाईं। वारदात के दौरान कई अन्य लोग भी घायल हुए होने की आशंका है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना के बाद दुकानों के शटर बंद हो गए और इलाके में सन्नाटा पसर गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

सूत्रों के अनुसार हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। मृतक पक्ष के लोगों का आरोप है कि विरोधी गुट ने सोची – समझी रणनीति के तहत इस हमले को अंजाम दिया है। परिजनों ने पूर्व विधायक और उनके समर्थकों पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालते हुए पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP leader's nephew shot dead BJP leader's nephew shot dead in indiscriminate firing in broad daylight crime news Indiscriminate firing in broad daylight Kichha news murder news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज किच्छा न्यूज क्राइम न्यूज दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग भाजपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या मर्डर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More