पंतनगर। बुधवार थर्टी फर्स्ट और नववर्ष की मध्य रात्री हुए एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा नेता के बेटे की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,बेनी पंतनगर निवासी 23वर्षीय इरफान, पुत्र निसार अहमद, बुधवार रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नगला की ओर से आ रही एक अन्य बाइक से मधुपालन के पास आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर 27 वर्षीय ट्विंकल पुत्र राजकुमार, बाबू, और 28 वर्षीय सुभाष पुत्र वीरपाल सवार थे। तीनों टीडीसी कॉलोनी, हल्दी के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड्स ने तत्काल घायलों को रुद्रपुर स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान इरफान ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीन युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका इलाज जारी है।
बताया गया है कि मृतक इरफान के पिता भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री रह चुके हैं। मामले में एसआई हेम सिंह डगरिया ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]