अपनी ही पार्टी के खिलाफ मंत्री के आवास के बाहर धरने पर बैठे भाजपा विधायक  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड के भाजपा विधायक दुर्गेश लाल अपनी ही पार्टी के वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर अपने क्षेत्र के कई भाजपा नेताओं के साथ धरने पर बैठ गए हैं। भाजपा विधायक का आरोप है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में डीएफओ अभिलाषा और डीएफओ कुंदन कुमार स्थानीय जनता का उत्पीड़न के साथ ही बेवजह चालान काटते हुए विकास कार्यों पर ब्रेक लगाने का काम कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर वह वन मंत्री के पास गए थे, जिस पर वन मंत्री के द्वारा उन्हें अपमानित करने का काम किया गया और डीएफओ का ट्रांसफर करने का कोई आश्वासन तक नहीं दिया गया। क्षेत्रीय जनता जिस तरीके से परेशान है और उनके पास डीएफओ के ट्रांसफर के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। इसी को देखते हुए उन्होंने वन मंत्री के घर के बाहर धरना देने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है जब तक डीएफओ का ट्रांसफर नहीं होता है तब तक वह उठने वाले नहीं हैं। कल इसी मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी वह मिले थे जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था लेकिन वन मंत्री सुबोध उनियाल डीएफओ का ट्रांसफर नहीं करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित 41 डिप्टी रेंजर्स हुए प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) के पद पर पदोन्नत

भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पर जातिगत टिप्पणी का भी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कई मौकों पर कैबिनेट मंत्री जातिगत टिप्पणी कर चुके हैं। जिसका वह पूरी तरह से विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बात को वह डिस्क्लोज नहीं करना चाहते थे लेकिन मजबूरी के चलते उनको यह बात कहनी पड़ी है। पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश लाल के द्वारा वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर धरने पर बैठने पर सुबोध उनियाल का बयान भी सामने आया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि भाजपा विधायक दुर्गेश लाल उनके पास डीएफओ के ट्रांसफर के संबंध में आए थे जिस पर उन्होंने एक हफ्ते के भीतर जांच करने के लिए प्रमुख वन संरक्षक को लिखा था। लेकिन उन्होंने जिस लेटर पर दुर्गेश लाल के जांच के लिए निर्देश दिए थे। विधायक दुर्गेश लाल के द्वारा उसी लेटर को उनके सामने फाड़ दिया गया जो की निंदनीय है। भाजपा विधायक का यह व्यवहार उचित नहीं है। जहां तक वह जाति सूचक शब्दों का आरोप लगा रहे हैं तो उन्होंने किसी भी तरीके से कोई अपशब्द उनके लिए नहीं कहें हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खेल मंत्री रहे नारायण सिंह राणा ने भी पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल को समर्थन दिया है। वह भी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। इससे पहले उनको समर्थन देने घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य भी समर्थन देने पहुंचे। भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बताया है कि जब तक उन्हें आश्वासन नहीं दिया जाता है तब तक वह धरने देंगे और वह पूरी रात भर मंत्री सुबोध उनियाल के गेट के बाहर ही बैठे रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, कहा आज तेजी से प्रगति कर रहा देश 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP MLAs sitting on strike outside minister's residence against their own party dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हाईकोर्ट का कड़ा रुख :  रेलवे को दो सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। तीनपानी बाईपास पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के चलते रेलवे क्रॉसिंग बंद किए जाने और प्रस्तावित अंडरपास का निर्माण न होने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने रेलवे से दो सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, 25% विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 90% से अधिक अंक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खवर सच है संवाददाता    हल्द्वानी।शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम प्रस्तुत करते हुए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान की गुणवत्ता और समर्पण को सिद्ध किया।इस वर्ष कुल 25% विद्यार्थियों […]

Read More
उत्तराखण्ड

रुद्रपुर से दिल्ली जा रहे दो कर्मियों से हथियारों के बल पर 7 लाख रुपये की लूट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बिलासपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से दिल्ली जा रहे दो कर्मियों से हथियारों के बल पर करीब 7 लाख रुपये लूट लिए गए। घटना के बाद पूरे रेलवे रूट पर हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर सिंह कॉलोनी निवासी जपनीत ऑटो में […]

Read More