शक्ति, बूथ और पन्ना प्रमुख पर प्रचार को केंद्रित करके चुनाव में विजय की रणनीति पर भाजपा

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

देहरादून। विधानसभा चुनावों में रैली, जनसभा से प्रचार पर रोक के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति केंद्र, बूथ और पन्ना प्रमुख के स्तर पर चुनाव प्रचार को केंद्रित करने का निर्णय लिया है। 

बताते चलें कि भाजपा अभी तक बड़ी- बड़ी रैली और जनसभा के जरिए वोटरों को रिझाने का प्रयास करती रही है। लेकिन इस बार स्थितियां बदल गई हैं। ऐसे में अब भाजपा बूथ स्तर पर अपने मजबूत संगठन का फायदा प्रचार के लिए उठाना चाहता है। लेकिन लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग रैली, जनसभा आदि पर रोक लगा चुका है, लिहाजा भाजपा की चुनावी रणनीति भी प्रभावित होनी लाजमी है। 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सूत्रों ने बताया कि पार्टी संगठन बूथ स्तर मजबूत है।पार्टी के पास मैनपावर की कोई कमी नहीं है लिहाजा बूथों पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की कई टीमें बनाई जाए, जो घर- घर व गली -गली में प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। बैठक में उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, सीएम पुष्कर धामी, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र रावत, तीरथ रावत, सांसद, नरेश बंसल,अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More