अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
काठगोदाम। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, काठगोदाम के तत्वावधान में देवलढूँगा में मोमबत्ती जलाकर शांतिपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने की पुरज़ोर मांग की।
 
इस दौरान उपस्थित हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यह अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने लंबे समय के बाद भी अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक बेटी के साथ हुए अन्याय तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी न्याय व्यवस्था की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
 
सुमित हृदयेश ने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की CBI से निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कठोरतम सजा मिले। स्पष्ट किया कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस की यह आवाज़ बुलंद रहेगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन बिष्ट ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की यह लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी और कांग्रेस कार्यकर्ता हर स्तर पर संघर्ष करते रहेंगे। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि यह कार्यक्रम आगे भी ब्लॉक स्तर पर निरंतर आयोजित किया जाएगा, ताकि जन-जन तक अंकिता को न्याय दिलाने की आवाज़ पहुँचे और दोषियों पर कार्रवाई का दबाव बने।
 
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, बहादुर बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, मलय बिष्ट, प्रदीप कुमार, कुंदनबिष्ट, दीपा, ममता देवी, चंदा देवी, भागा देवी, कविता आर्य, मुमताज, संजय बिष्ट, किशन लाल, रंजीत डसीला, नीरज कुमार, विजय सिंह, हरीश लाल, यशपाल आर्य, रघुनाथ प्रसाद, मोना, गिरीश शर्मा,मयंक प्रसाद, अमन सिंह, हर्षित सिंह, केशव लाल, गोरी शंकर, बिहारी लाल, पियारे लाल, तबीज मियां, उद्दीत कठायत, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Block Congress pays tribute with a candlelight vigil congress news Demand for justice for Ankita Bhandari Haldwani news The Block Congress held a candlelight vigil to demand justice for Ankita Bhandari uttarakhand news अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस न्यूज ब्लॉक कांग्रेस ने मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More