ड्रग्स सेवन के आरोप में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का भाई सिद्धांत कपूर पुलिस हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बेंगलूरू। यहां पुलिस की छापामारी में एक रेव पार्टी का खुलासा हुआ है। इससे भी बड़ी खबर यह है कि जिन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, उनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का भाई सिद्धांत कपूर भी शामिल है। बेंगलुरू पुलिस ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। 

पुलिस के अनुसार अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को कल (रविवार) रात बेंगलुरु के एक होटल में रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया। वह कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा, जहां एक पार्टी का आयोजन किया गया था। पुलिस ने नशीली दवाओं के सेवन के संदेह में 35 लोगों के नमूने भेजे। पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि सिद्धांत कपूर ने ड्रग्स का सेवन किया या नहीं। हिंदी फिल्म स्टार शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर भी एक अभिनेता हैं जिन्होंने 2020 की वेब सीरीज ‘भौकाल’ में चिंटू डेढ़ा के चरित्र को चित्रित किया है। उन्होंने कई फिल्मों में भी अभिनय किया, जैसे शूटआउट एट वडाला, अग्ली, हसीना पारकर, चेहरे आदि। उन्होंने भागम भाग, चुप चुप के जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bangalore news crime news Siddhant Kapoor in police custody for drug abuse

More Stories

फिल्मी

प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल दुर्घटना में घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को एक दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया। एक इमारत की सीढ़ी से गिरने के बाद गायक की कोहनी टूट गई, उसकी पसलियां टूट गई और उसके सिर में भी चोट लग गई। हाल ही […]

Read More
फिल्मी

हॉलीवुड के फेमस सिंगर जेक फ्लिंट का 37 की उम्र में निधन, 26 नवंबर को हुई थी शादी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। हॉलीवुड के फेमस सिंगर जेक फ्लिंट का निधन हो गया। जेक 37 साल के थे। फ्लिंट ने 26 नवंबर को शादी की थी। शादी के कुछ हीं घंटे बाद सिंगर ने नींद में दम तोड़ दिया। सिंगर की मौत से उनकी पत्नी ब्रेंडा और उनका परिवार व […]

Read More
फिल्मी

बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई मौत, पिछले कुछ दिनों से थी बीमार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता कलकत्ता। मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर आ रही है। बीती रात ही मशहूर एक्ट्रेस तबस्सुम ने इस दुनिया को अलविदा कहा तो अब बंगाली इंडस्ट्री से एक्ट्रेस की मौत की खबरें सामने आ रही हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 नवम्बर को 24 वर्षीय बंगाली […]

Read More